![इतना शानदार लुक वो भी इतनी कम कीमत में, तब तो TVS की यह बाइक बनेगी हर लड़के की पहली पसंद](https://img.mp.ucweb.com/wemedia/img/buz/wm/9aacfb9505fdb2aea30e33c798fe061d.webp;,,webp;3,480x)
भारत में TVS ने अपनी लोकप्रिय बाइक Apache RTR 200 4V बाइक का नया 2020 बीएस-6 मॉडल लॉन्च कर दिया है। इस बाइक के नए बीएस-6 मॉडल की कीमत 1.24 लाख रुपये रखी गई है। नई TVS Apache RTR 200 4V बाइक के इस मॉडल में अब आपको फुल एलईडी लाइट देखने को मिलते है। साथ ही इस बाइक का फ्रंट लुक भी अब बिल्कुल नया है जो बेहद स्टाइलिश नजर आता है।
![](https://img.mp.ucweb.com/wemedia/img/buz/wm/b6befbbc3941f12959a92c9dc2dea513.webp;,,webp;3,480x)
इस बाइक में दिया गया 197.5 सीसी का बीएस-6 इंजन 20.2 हॉर्स पावर की ताकत 16.8 न्यूटन मीटर के टार्क पर प्रदान करता है। इस बाइक में इंजन संचालन के लिए 5 स्पीड गियरबॉक्स दिए गए हैं। नई TVS Apache RTR 200 4V बाइक में अब स्मार्ट कनेक्ट तकनीक दी गई है जिससे आप अपने स्मार्टफोन को इस बाइक के फूल डिजिटल कंसोल से कनेक्ट कर अपनी बाइक से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
![](https://img.mp.ucweb.com/wemedia/img/buz/wm/521c2be13c8e80ab37c045dfe54fd46e.webp;,,webp;3,480x)
खास बात यह है इस बाइक में अब नया स्पोर्टी ग्राफ़िक्स भी दिए गए हैं। यह बाइक टेलेसकॉपिक फ्रंट और रियर मोनोशॉक सस्पेंशन से लैस है। ब्रेकिंग के लिए इस बाइक में फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक के साथ ड्यूल चैनल एबीएस दिए गए हैं। भारत में इस बाइक का मुकाबला मुख्य रूप से हीरो एक्सट्रीम 200 आर और पल्सर एनएस 200 से होना है।
Leave a Reply